प्रतिनिधि, बरकट्ठा। गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स करण कुमार को बांसुरी वादन में प्रथम स्थान मिला। विदित हो कि 22 झारखंड बटालियन हजारीबाग के तत्वावधान मे विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 9 से 18 अक्टूबर तक शिविर का आयोजन किया गया था,जिसमें डिवाइन स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया था।





शिविर मे कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, मानचित्र अध्ययन जैसे आर्मी विष‌यों के साथ-साथ अग्नि शमन, ट्रैफिक नियम, व्यक्तित्व विकास नेतृत्व आपदा प्रबंधन जैसे कई विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए पेंटींग, भाषण, खेलकूल जैसी प्रतियोगित का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ में गायन, वादन नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थी,जिसमें डिवाइन पब्लिक स्कूल सीपीएल करण कुमार ने बांसुरी वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभा प्रतियोगियों को 22 इटालियन एनसीसी हरमीत सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। शिविर एनसीसी की एनो प्रीति प्रभा को थर्ड ऑफिसर का रैंक कर्नल हरमीत सिंह के द्वारा प्रदान किया गया। विद्यालय के निर्देशक तथा प्रधानाध्यापिका स्वाति ने बताया कि अनुसासन बनाने एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है।