रांची।झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार गिराने के षणयंत्र मामले में अरगोड़ा थाने में विधायक अनूप सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी।विधायक अनूप सिंह की कल मंगलवार को केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्ललाद जोशी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ फोटो वायरल हो रही है।फोटो वायरल होने पर अनूप सिंह घिर गए हैं।





मंगलवार को जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के पीए दीपक राव सिंह ने अरगोड़ा थाने में कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है़।शिकायत में उन्होंने मांग की है कि अनूप सिंह और अन्य पर साजिश के तहत विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को फंसाने की प्राथमिकी दर्ज की जाए।अनूप सिंह खुद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से उक्त विधायकों से पहले ही मिल चुके है।इसका प्रमाण सोशल मीडिया पर वायरल फोटो है।





दीपक राव ने शिकायत में कहा है कि अनूप सिंह ने स्वीकार भी किया है कि उनके पिता के समय से ही असम के मुख्यमंत्री से उनका संबंध है़।इससे ये साबित होता है कि अनूप सिंह पूर्वनियोजित साजिश के तहत असम के मुख्यमंत्री से मिले थे और कहा था कि डॉ इरफान, राजेश कच्छप व कोंगाड़ी को वह अच्छे से जानते है़ं।अनूप सिंह ने 31 जुलाई को जो जीरो प्राथमिकी अरगोड़ा थाने में दर्ज करायी है,वह पूरी तरह से निराधार है।





कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने वायरल फोटो के बारे में कहा कि 26 जुलाई को दिल्ली के 11 अकबर रोड में प्रह्लाद जोशी से मिला था।इंटक को कोल इंडिया ने बैन किया है। इसी सिलसिले में प्रह्लाद जोशी से मुलाकात हुई थी।असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मुलाकात के लिए पैरवी की थी। इस मुलाकात के पहले उन्होंने प्रभारी अविनाश पांडेय और सीएम हेमंत सोरेन को भी जानकारी दी थी।





बार-बार अनूप सिंह को क्यों आते हैं ऑफर : फुरकान





पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने विधायक अनूप सिंह की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर बार-बार अनूप सिंह को क्यों ऑफर आते हैं।उन्हें इस मसले को पहले पार्टी फोरम पर रखना चाहिए था। अगर उन्हें पूर्व में कोई ऑफर आया था, तो उसी समय प्राथमिकी कराते।उन्होंने कहा कि हड़बड़ी में साजिश रची गयी है।प्राथमिकी में 31 जुलाई 2020 की तिथि दर्ज करायी गयी है।वहीं थाना ने 31 जनवरी 2022 को इसे दर्ज दिखाया है।उन्होंने कहा कि इरफान बेटे का एडमिशन कराने और आदिवासी दिवस के लिए साड़ी खरीदने कोलकाता गये थे।





अनूप ने मुलाकात की सूचना दी थी





विधायक अनूप सिंह इंटक के मुद्दे पर प्रह्ललाद जोशी से मिलने गये थे, इसकी सूचना हमें दी थी़ उस मीटिंग में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा भी मौजूद थे।





अविनाश पांडेय, प्रभारी कांग्रेस