रांची।अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का स्लॉट बरकरार रखने के लिए एयर इंडिया की रांची-दिल्ली विमान सेवा बंद कर दी गई है।एयर इंडिया देश के महानगरों के बीच अपनी उड़ान बढ़ा रही है। इस कारण छोटे सेक्टर की कुछ उड़ानें बंद की जा रही हैं। इसमें रांची, रायपुर जैसे शहर शामिल हैं। इन शहरों के विमान का उपयोग महानगरों में होगा। राजधानी रांची से गत 20 अगस्त से एकमात्र दिल्ली सेवा को बंद कर दिया गया है।एयर इंडिया को टाटा ने ले लिया है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के स्लॉट पहले से ही एयर इंडिया को मिले हुए हैं।रांची से बंद ये दिल्ली विमान सेवा यहां की सबसे पुरानी विमान सेवा है।
खुले हुए हैं काउंटर
एयर इंडिया के एक कर्मी ने मो जलालुद्दीन नाम के यात्री के टिकट की बुकिंग मस्कट से ही हुई थी। बुकिंग के विवरण में यात्री का मोबाइल नंबर नहीं था।उसे जानकारी नहीं थी। यहां काउंटर में उसके टिकट को रिसिड्यूल किया गया। जलालुद्दीन 15 को कनेक्टिंग फ्लाइट से मस्कट जाएंगे। रांची से अक्तूबर तक एयर इंडिया की सेवाएं बंद रहेंगी।
रांची एयरपोर्ट एएल अग्रवाल ने कहा कि निदेशक नया एग्रीमेंट आया है। इंटरनेशनल सेक्टर में स्लॉट मुश्किल से मिलते हैं। पहले से मिले हुए स्लॉट को जारी रखने के लिए टाटा ने यह कदम उठाया है।
मुनाफे पर ध्यान
छोटे शहरों की सेवाओं में बिजनेस क्लास की 12 सीटों में मात्र 6-7 सीटें ही बुक होती थीं। इकोनॉमिक सीटें भी खाली रहती थीं, जबकि अंतर्राष्ट्रीय और मेट्रो की उड़ानों में इस सीट की मांग ज्यादा है। टाटा उपमहानगरों पर ध्यान दे रही है। इसमें अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी, भुवनेश्वर आदि उप महानगरों के स्लॉट पर ध्यान दिया जाएगा।
विमानों की भी कमी
एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि विमानों की संख्या में कमी होना भी एक कारण है। समय पर इसे सी-चेकिंग के लिए भेजना पड़ता है। विमानों का रख-रखाव जरूरी है। इससे भी विमानों की संख्या कम हो जाती है। एयर एशिया और विस्तारा को भी टाटा संचालित करती है।
रांची से विदेश जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
राजधानी रांची से इस सेवा के बंद होने से यात्री परेशान हैं। इनमें खासकर रांची से दिल्ली और दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की कनेक्टिंग सेवाओं के यात्री शामिल हैं। रांची से दिल्ली सेवा बंद होने के कारण महीनों पहले अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग कराए यात्री रांची एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। कई तकनीकी कारणों से उन्हे मामले की जानकारी नहीं है। ऐसे यात्रियों का टिकट रिसिड्यूल कर उन्हें पटना और कोलकाता से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की कनेक्टिंग दी जा रही है।





