प्रतिनिधि, हजारीबाग। जिले के डायट सभागार में एसएमसी सशक्तिकरण को लेकर दो दिवसीय मास्टर्स ट्रेनर का प्रशिक्षण शुरू किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष गुप्ता समेत एसएमसी प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी संजय तिवारी,डायट के रंजीत वर्मा,बीआरपी सीआरपी महासंघ अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह,सचिव ओमप्रकाश,प्रशिक्षक अभय कुमार ,अजय नारायण दास,सुनील कुमार पांडेय ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
एसएमसी प्रशिक्षण प्रभाग प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि जिले के 1485 विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को सशक्त करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित की गयी है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के लगभग 150 बीआरपी सीआरपी ने भाग लिया। बीआरपी सीआरपी प्रशिक्षित होकर जिले के 1485 विद्यालय प्रबंधन समिति को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्थिति का आकलन करना ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति,बाल अधिकार ,विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका और जिम्मेदारी की जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण में बिजय पांडेय,भीम कुमार गौस्वामी,मीनाक्षी कुमारी,रंभा कुमारी,संजय नारायण सिंह,रामकृष्ण पांडेय,कामेश्वर चौधरी,विनोद शर्मा,पंकज चौधरी,जागेश्वर साव,रामचन्द्र प्रसाद यादव,मुकुल कुमार,हेमंत कुमार,श्रीकांत कुमार,भवानी प्रसाद,संतोष गौतम,दयाल प्रसाद,राजेश तिवारी समेत दर्जनों बीआरपी सीआरपी उपस्थित थे।





