प्रतिनिधि,जमशेदपुर। गोविंदपुर थाना अंतर्गत सहारा ड्रीम नेस्ट हाउसिंग वेलफेयर सोसायटी के मेन गेट का ताला शनिवार एसएसपी प्रभात कुमार की पहल पर तोड़ दिया गया। वहीं सोसायटी के लोगों ने शुक्रवार की इसकी लिखित शिकायत एसएसपी से की थी। जिसके बाद इस दिशा में पहल करते हुए मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई। साथ ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।





मामले में सहारा ड्रीम नेस्ट हाउसिंग वेलफेयर सोसायटी के लोगों ने मेन गेट पर ताला लगाने का आरोप घाटशिला विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन पर लगाया है। जिसको लेकर सोसायटी के लोगों ने 19 जनवरी को पहले थाने में जाकर घटना की लिखित शिकायत की। जबकि सोसायटी के लोगों ने कहा कि मेन गेट पर ताला लगाने के साथ-साथ सोसायटी की बिजली व पानी का कनेक्शन भी कटवा दिया गया है। जिसके कारण 19 जनवरी से वे दोनों समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं अब सोसायटी के मेन गेट का ताला खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।