खूंटी।झारखंड के खूंटी जिले में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सैयद रियाज अहमद पर गंभीर आरोप लगा हैं।हिमाचल प्रदेश के आईआईएम की स्टूडेंट की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद एसडीएम को हिरासत में ले लिया गया है। स्टूडेंट का आरोप है कि अधिकारी ने पार्टी के दौरान उससे छेड़छाड़ की कोशिश की।पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने पूछताछ के लिए एसडीएम सैयद रियाज अहमद को हिरासत में ले लिया है।एसडीएम पर हिमाचल प्रदेश के आईआईएम मंडी की छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। इंटर्नशिप करने खूंटी आई छात्रा ने महिला थाने में केस किया है।
छात्रा ने अपनी शिकायत में लिखा है कि 1 जुलाई की रात को पार्टी थी। जिसमें एसडीएम ने उसे किस करने और छेड़खानी करने का प्रयास किया। वह उसे गलत नजर से घूर रहे थे। इस मामले में 4 जुलाई की देर शाम को एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसडीएम सैयद रियाज अहमद 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।





