पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हज़ारीबाग।सदर एसडीओ अशोक कुमार पुलिस की पहुंच से बाहर बताएं जा रहे हैं।इनके ऊपर जांच की प्रक्रिया तेज हो गई है।एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास पर एसपी अरविंद कुमार सिंह,सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार समेत कई थाना प्रभारी ने सोमवार जांच करने के लिए पहुंचे।जांच करने के दौरान आवास के अंदर दो लोगों से पूछताछ की गई है।वे दोनों लोग माली होने की संभावना लगाई जा रही है।वहीं जिस जगह घटना घटी है उस जगह जांच कि गई।लगभग एक घंटे से अधिक समय तक एसपी ने झील परिसर स्थित सरकारी आवास पर जांच किया है।इस दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे।





हजारीबाग में संदिग्ध अवस्था में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच प्रकिया तेज कर दिया है। एसपी अरविंद कुमार ने घटनास्थल का स्वयं जांच करने पहुंचे।इस दौरान दो लोगों से एसपी ने खुद पूछताछ की। बताया जाता है कि इस प्रकरण में अब तक कई लोगों से पूछताछ की गई है,जो व्यक्ति सरकारी एसडीओ आवास में सेवारत थे,जिसमें गार्ड से लेकर खाना बनाने वाले बावर्ची तक शामिल है।पुलिस सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि जिस जगह घटना घटी है वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।कुछ सीसीटीवी कैमरे आसपास लगाए गए हैं वह खराब बताए गए हैं।जांच प्रक्रिया में किसी भी तरह का बयान एसपी ने नहीं दिया।एसपी ने जाते-जाते यह अवश्य कहा कि मामला काफी संवेदनशील है। जांच किया जा रहा है हर एक पहलू पर नजर बनाया गया है।





एसपी ने बताया कि सदर एसडीओ अशोक कुमार सिंह पुलिस के पहुंच से बाहर है। इसका अर्थ यह स्पष्ट हुआ कि फरार चल रहे हैं।वहीं पिछले दिनों एफएसएल की टीम भी जांच करने के लिए पहुंची थी। इस पूरे प्रकरण में एसआईटी की टीम भी गठित की गई है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में जांच करेगी।