प्रतिनिधि,गिरिडीह।अनुमंडल पदाधिकारी खोरी-महुआ मनोज कुमार की अध्यक्षता में एक सप्ताह से चल रहे टिकैत परिवार द्वारा किए जा रहे धरना को लेकर प्रखंड कार्यालय गांवा में दोनों पक्षों के साथ मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया।





बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी की मध्यस्थता के उपरांत टिकैत परिवार का धरना समाप्त हुआ। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाया और धरना प्रदर्शन को शांत कराया। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग और उपस्थिति में दोनों पक्षों की सहमति से हड़ताल समाप्त किया गया।





उक्त बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास,अंचल अधिकारी अविनाश कुमार रंजन,पूर्व विधायक राजकुमार यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, 20सूत्री अध्यक्ष,अजय कुमार सिंह व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।