लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी की आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने गुरुवार को नौ और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किए हैं।इस लिस्ट में एआईएमआईएम ने एक बार फिर ब्राह्मण कार्ड खेलकर सबको चौका दिया है।इस लिस्ट लखीमपुर खीरी से उस्मान सिद्दीकी,शिकोहाबाद से प्रीति मिश्रा और डुमरियागंज से इरफान अहमद मलिक को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सोमवार को असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने अपने चार और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था।लिस्ट के मुताबिक बस्ती जिले की रुदौली विधानसभा सीट पर डॉ निहालुद्दीन,कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट पर जावेद यूनुस खान, फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर बाबू सिंह उर्फ गोल्डी और कानपुर नगर की शीशामऊ विधानसभा सीट से रिया सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया। एआईएमआईएम अभी तक अपने 66 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। आपको बता दें कि शिकोहाबाद विधानसभा समाजवादी पार्टी की गढ़ मानी जाती है। 1993 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस सीट से चुनाव जीते थे।शिकोहाबाद के आदर्श इंटर कॉलेज से मुलायम सिंह यादव ने शिक्षा ग्रहण की थी।मुलायम सिंह यादव के रिश्‍तेदार हरिओम यादव इसी विधानसभा से जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा से भाजपा से डॉ मुकेश वर्मा ने जीते थे।भारतीय जनता पार्टी को पहली बार 1996 में अशोक यादव ने इस विधानसभा में जीत दिलाई थी। 2007 में अशोक यादव इस विधानसभा से निर्दलीय जीत दर्ज की थी।शिकोहाबाद विधानसभा के मतदाता छह निर्दलीय प्रत्याशियों को विधानसभा भेज चुके हैं।बसपा इस विधानसभा से अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का परचम फहराने वाले डॉ मुकेश वर्मा को 87851 वोट मिले थे।सपा के संजय कुमार दूसरे नंबर थे और 77074 वोट मिले थे।मुकेश वर्मा ने 2012 का विधानसभा चुनाव बसपा से लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे।