ओवैसी ने हमले के बाद दी विरोधियों को चुनौती,कहा-दम हो तो मारकर दिखाएं, नहीं लूंगा सिक्योरिटी
ओवैसी ने हमले के बाद दी विरोधियों को चुनौती,कहा- दम है तो मारकर दिखाएं,नहीं लूंगा सिक्योरिटी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।गुरुवार की शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब खबर आई कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असददुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई है।गोली ओवैसी की गाड़ी के दरवाजे पर लगी।यह हमला उस समय हुआ जब ओवैसी मेरठ से एक जनसंपर्क अभियान से दिल्ली लौट रहे थे।
ओवैसी गाड़ी जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के हापुड़-गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा क्रॉस करने के लिए खड़ी हुई, हमलावरों ने 3-4 राउंड फायरिंग की।
पिछले कुछ महीनों में ये ओवैसी पर दूसरा हमला था। 2021 सितंबर महीने में दिल्ली में ओवैसी के घर पर हमला हुआ था।
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर
हमले के दोनों आरोपी सचिन पंडित और शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की लगातार पूछताछ में हमलावरों ने कई खुलासे किए हैं।पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपी लॉ ग्रैजुएट हैं।दोनों ही अच्छे दोस्त हैं और एक ही कॉलेज में पढ़ाई भी की है।पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सचिन बादलपुर का रहने वाला है और शुभम सहारनपुर का रहने वाला है।पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से ओवैसी का पीछा कर रहे थे।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ
असदुद्दीन ओवैसी हमले के बाद कड़े रूख अख्तियार करते हुए विरोधियों को चुनौती दी।ओवैसी ने एक ट्वीट के जरिए अपने विरोधियों को संदेश देने की कोशिश की है, ट्वीट में ओवैसी ने लिखा- 'ना डरने वाला हूँ, ना सिक्योरिटी लेने वाला हूँ. मैं अपना चुनाव प्रचार जारी रखूँगा।अगर किसी माई के लाल में दम है तो मार के दिखाए मुझे।
पहला आरोपी आरोपी सचिन बादलपुर तो वहीं दूसरा आरोपी शुभम सहारनपुर का रहने वाला है।शुभम 10वीं पास है और खेती करता है। पुलिस की अब तक की जांच में शुभम का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नही निकला है। पूछताछ में शुभम और सचिन ने बताया है कि ये दोनों ओवैसी और उनके छोटे भाई के बयानों से बेहद नाराज थे।
एडीजी लाॅ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में सचिन बादलपुर गांव का रहने वाला है। सचिन के पास से अवैध पिस्टल मिली है।इस मामले की जांच पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही है। हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की है। दो बुलेट लगने से ओवैसी की कार के निचले हिस्से में छेद हो गया है। यह घटना उस वक्त हुई, जब वह पश्चिमी यूपी में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद लौट रहे थे।
एडीजी ने बताया है कि धर्म विशेष पर दिए गए सांसद ओवैसी के बयान पर दोनों हमलावर आहत थे। इसके साथ-साथ राम जन्मभूमि पर ओवैसी के बयानों से भी दोनों में नाराजगी थी। मेरठ में किठौर में जब ओवैसी ने रैली की थी, तब से दोनों उनके पीछे थे।दोनों के पास से कंट्री मेड मुंगेर टाइप पिस्टलें बरामद हुई हैं जो इन्होंने हाल ही में किसी से खरीदे थे। एक-दो लोगों के नाम सामने आए हैं जिनसे इन्होंने हथियार खरीदे थे उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

दिल्ली में 1 नवंबर से बदले नियम: सिर्फ इन वाहनों की होगी एंट्री, पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
● ब्रेकिंग
