प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा स्थित एडीएल सोसाइटी में बुधवार की संध्या वर्तमान ट्रस्टी टी 93 वर्षीय आदिनारायण राव के आकस्मिक निधन पर सोसायटी के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बताया जा रहा है कि बीते 17 जनवरी मंगलवार को हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया था। वे तेलुगु समाज की लगभग सभी संस्थाओं से जुड़कर समाज की निरंतर सेवा करते रहे।





इस दौरान सोसायटी के महासचिव एम नागेश्वर राव ने कहा कि समाज ने एक अनुभवी व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके देहांत से पूरे तेलुगु जगत में शोक की लहर है। आज उन्हें एडीएल सोसाइटी प्रांगण में सदस्यों के द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।