कन्नौज से लेकर सूरत तक पुष्पराज के ठिकानों पर हुई छापेमारी, जानें कहां तक फैला है कारोबार
कन्नौज से लेकर सूरत तक पुष्पराज के ठिकानों पर हुई छापेमारी,जानें कहां तक फैला है कारोबार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य और इत्रलोक के इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के ठिकानों पर जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है।छापेमारी की ये कार्रवाई शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ये छापेमारी कानपुर, कन्नौज, नोएडा, हाथरस, बॉम्बे, सूरत, डिंडीगुल (टीएन)सहित 8 ठिकानों पर हुई है।पुष्पराज जैन के अलावा कन्नौज में इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है।
डीजीजीआई और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के मुंबई बैंक खातों की भी जांच कर रही है।पुष्पराज के कन्नौज घर और फैक्ट्री पर छापेमारी के अलावा हाथरस वाली फैक्ट्री पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई की है।पुष्पराज की इत्र फैक्ट्री पर दो गाड़ियों में आधा दर्जन से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी कोठी और फैक्ट्री में छापेमारी की हैं।पुष्पराज की ये फैक्ट्री हाथरस जिले के हसायन कोतवाली क्षेत्र में सिकतरा रोड पर है।
दुबई, अबूधाबी समेत कई देशों में जाता है इत्र
इसके अलावा कानपुर के प्रगट अरोमा कॉम्प्लैक्स में पंपी जैन के दफ्तर पर आयकर विभाग के अफसर मौजूद रहे,तो वहीं पुष्पराज की कम्पनी प्रगति एरोमा का रिजनल ऑफिस मुंबई में है।वहां पर भी छापेमारी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई ऑफिस से दुबई, अबू धाबी समेत कई देशों में इत्र का इंपोर्ट किया जाता है। आयकर विभाग ने सबसे बड़ी कार्रवाई कन्नौज वाले घर और फैक्ट्री पर की है,क्योंकि पुष्पराज का घर कन्नौज में है, इसलिए आयकर विभाग की टीम सुबह से ही यहां बड़े पैमाने पर छापेमारी की है।
18 फर्मों से जुड़े हैं पंपी
पुष्पराज के घर और अलग-अलग जगहों पर स्थित ऑफिसों से टीम को अब तक क्या-क्या मिला है,इसकी डिटेल सामने नहीं आई है,तो वहीं पुष्पराज लगभग 18 फर्मों या कंपनियों से जुड़े हुए हैं। पुष्पराज प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स पी लिमिटेड के निदेशकों में से एक हैं। इसके अलावा पुष्पराज 12 और कंपनियों के निदेशक, 5 कंपनियों में पार्टनर रह चुके हैं।
कौन हैं पुष्पराज जैन
इत्रलोक के इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन समाजवादी पार्टी के नेता है और वर्तमान में विधान परिषद सदस्य भी हैं। पुष्पराज का घर कन्नौज जिले के छिपट्टी मोहल्ले में है। 2016 में पुष्पराज इटावा-फर्रुखाबाद से एमएलसी चुने गए थे। पुष्पराज प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-मालिक हैं। उनके इस बिजनेस की शुरुआत उनके पिता सवैललाल जैन ने 1950 में की थी। पुष्पराज और उनके तीन भाई कन्नौज में व्यवसाय चलाते हैं और एक ही घर में रहते हैं।पुष्पराज का मुंबई में एक घर और एक कार्यालय है, जहां से मुख्य रूप से मध्य पूर्व में लगभग 12 देशों को निर्यात का सौदा होता है। उनके तीन भाइयों में से दो मुंबई ऑफिस में काम करते हैं,जबकि तीसरा उनके साथ कन्नौज में मैन्युफैक्चरिंग सेट-अप पर काम करता है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

