प्रतिनिधि, मेदिनीनगर(पलामू)। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के प्रचंड जीत पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के सीट से दुगने के अंतर से भी ज्यादा बहुमत से कांग्रेस विजयी हुई हैं ये जनता जनार्दन का कांग्रेस के प्रति विश्वास की झलक हैं।
केएन त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी के किसी भी कीमत पर तोड़़ करके सरकार बनाने से जनता ऊब गयी है।अगला चुनाव मध्य प्रदेश में भी कर्नाटक की तरह पार्टी तोड़कर सरकार बनाने का जवाब मध्य प्रदेश की जनता देगी।
कर्नाटक के लोगों भाजपा की बात माना और जय बजरंग बली बोल करके विकाश करने वाली पार्टी को वोट दिया।कर्नाटक की जनता बजरंगबली व बजरंग दल का अंतर बीजेपी को बताया हैं । कर्नाटक की जनता ने हॉर्सटरेडिग की संभावनाओं पर पूर्ण विराम लगाकर एक तरह से आइना दिखाने का काम किया है ।





