कार्तिक उरांव जिला फुटबाल लीग का हुआ समापन





फीफा के नियमों क़ी जानकारी खिलाड़िओं के लिए होगी लाभकारी:डीसी





खेल से अनुशासन और अनुशासन से बढ़ता है आपसी सौहार्द:एसपी





फीफा के नियम जानेंगे तभी खिलाडी राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मैच खेल पाएंगे:सुखदेव भगत





फाइनल मैच में हिरही इलेवन ने प्रतिभा केंद्र को 5-1 से किया पराजित





प्रतिनिधि,लोहरदगा।जिला फुटबाल संघ द्वारा आयोजित कार्तिक उरांव फुटबाल लीग का समापन शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में हो गया। मौके पर उपस्थित अतिथि डीसी बाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिस बिन ज़मां का स्वागत जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष द्वारा किया गया।वहीं अतिथियों द्वारा खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर कर फाइनल मैच का शुभारम्भ किया गया। मैच से पूर्व फीफा झंडा के साथ खिलाडियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।





मौके पर डीसी डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि फीफा के नियमों क़ी जानकारी के बाद ही जिले के फुटबाल खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकते हैं। इससे खिलाड़ियों क़ी प्रतिभा में निखार आएगा और वे आगे प्रतियोगिता में अच्छा कर सकेंगे। एसपी हारिस बिन ज़मां ने कहा क़ी फुटबाल खेल टीम भावना का खेल होता है जो टीम अनुशासित होंगी वही मैच जीतता है। अनुशासन से खिलाड़ियों में कौशल का विकास होता है और कौशल विकास से ही खिलाड़ियों को लाभ होगा।खेल अनुशासन सिखाता है और अनुशासन से ही देश व समाज का विकास होता है।





जिला फुटबाल संघ के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा क़ी शुरुवाती स्तर से ही बच्चों क़ी प्रतिभा को निखारने क़ी जरूरत है। फीफा के नियम के तहत खेल खेलने से ही खिलाड़ियों क़ी प्रतिभा विकसित होती है जो जिला फुटबाल संघ प्रयास कर रही है।





फाइनल मैच हिरही इलेवन तथा प्रतिभा केंद्र लोहरदगा के बीच खेला गया,जिसमें हिरही ने प्रतिभा केंद्र लोहरदगा को 5-1 से पराजित कर खिताब पर अपनी दावेदारी पेश की। साथ ही साथ जिला आयुष समिति के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया,जहां लोगों की निशुल्क जांच करने के साथ-साथ निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।उपयुक्त लोहरदगा पुलिस कप्तान,लोहरदगा जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष सुखदेव भगत के द्वारा आयुष केंद्र के शिविर का भी जायजा लिया।





मौके पर जिला आयुष केंद्र के डीएएमओ डाॅ. साकेत कुमार, जिला सचिव ज़ाहिद अहमद, कोषाध्यक्ष सत्यजीत सिंह, साजिद अहमद, कार्यकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला परिषद सदस्य किस्को संदीप गुप्ता, पूर्व नगरपरिषद उपाध्यक्ष रऊफ अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, शाहीद अहमद बेलु, मजीद अहमद, अलोक साहू, जगदीप भगत,मैच रेफरी के रूप में जसीम अंसारी, कृष्णा उराँव, अभिषेक साहू, अनिल उरांव उपस्थित थे।