काशी में आज दिग्गजों का जुटान,यूपी और पंजाब के सीएम के बाद प्रियंका -राहुल भी सीरगोवर्धन पहुंच कर संत जन्मस्थली पर टेका माथा
काशी में आज दिग्गजों का जुटान,यूपी और पंजाब के सीएम के बाद प्रियंका-राहुल भी सीरगोवर्धन पहुंच कर संत जन्मस्थली पर टेका माथा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणसी।आध्यात्मिक नगरी काशी में संत रविदास जयंती पर सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर में बुधवार सुबह से ही दिग्गज जुट रहे है।पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी संत शिरोमणि की जन्मस्थली पर पहुंच कर हाजिरी लगाई।
वाराणसी एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन से बाहर निकलने के बाद राहुल और प्रियंका एक ही गाड़ी में बैठ कर एयरपोर्ट से सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास जन्म स्थली पहुंचे।यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल और प्रियंका दोपहर में सड़क मार्ग से वापस वाराणसी एयरपोर्ट पर लौट जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगभग सुबह 10 बजे मंदिर पहुंचे।उन्होंने संत रविदास मंदिर पहुंचकर संत शिरोमणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शीश नवाया। इसके बाद संत निरंजन दास से आशीर्वाद लेकर उनका हालचाल पूछा। सत्संग में शामिल होने के बाद यहां लंगर भी छका।सीरगोवर्धनपुर से एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हमीरपुर रवाना हो गए।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने चन्नी का स्वागत किया। इसके बाद चन्नी लगभग चार बजे एयरपोर्ट से सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। बाबा का दर्शन-पूजन करने के बाद संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्द्धन पहुंचे।
रविदास मंदिर में संत निरंजन दास ने उनका स्वागत किया। चन्नी ने संत रविदास की प्रतिमा के सामने बैठकर कुछ देर तक अरदास करने के बाद अमृतवाणी पाठ के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा। मेला क्षेत्र में घूमकर लंगर, पंडाल और रसोइयां देखी। संत निरंजन दास ने ट्रस्ट के लोगों के साथ चन्नी को सरोपा देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद देकर विदा किया। इसके बाद उनका काफिला वाराणसी एयरपोर्ट के लिए निकला। 7:10 बजे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए।
आपको बता दें कि संत रविदास की जयंती पर देशभर के आस्थावान सीरगोवर्धन पहुंचे हैं और यहां से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था भी जुड़ी है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दल संत चरणों की रज लेकर पूर्वांचल के साथ पंजाब के दलित व महिला मतदाताओं को साधने की पूरी कोशिश करेंगे।यूपी, उत्तराखंड, पंजाब समेत अन्य जगहों पर चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में नेताओं के इस दौरे को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। यहां सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं का जमावड़ा लगेगा। यूपी के लगभग सभी बड़ी पार्टियों के नेता संत रविदास के दर पर मत्था टेकने के बहाने अपने वोटरों को भी साधेंगे। सबसे अधिक संख्या पंजाब से आने वालों की है। सीरगोवर्धन में उमड़े आस्था के सैलाब के बीच मतदाताओं को रिझाने भी प्रयास करेंगे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

