वाराणसी।पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।हालांकि शुक्रवार को बढ़ रहे गंगा के जलस्तर की रफ्तार में कमी आयी है।गुरुवार तक जहां गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था, वहीं शुक्रवार सुबह आठ बजे तक रफ्तार कम होकर 1 सेंटीमीटर प्रतिघंटे पहुंच गया है।केंद्रीय जल आयोग ने ये आंकड़ा जारी किया हैं।





केंद्रीय जल आयोग के आंकड़े के मुताबिक वाराणसी में गंगा फिलहाल 61.6 मीटर पर बह रही हैं।गंगा चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है।बरहाल गंगा चेतावनी बिंदु से ही 9 मीटर नीचे बह रही हैं। बनारस में अब तक 13 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी है। प्रयागराज,बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर में भी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।गाजीपुर में गंगा के जलस्तर की बढ़ने की रफ्तार 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटा है।