वाराणसी।आध्यात्मिक नगरी काशी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्मित नाइट मार्केट देव दीपावली से पहले शुरू होने की उम्मीद है।नगर निगम ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।वहीं दुकानदारों का भी चयन कर लिया गया है।नाइट मार्केट शुरू होने से बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी की रौनक बढ़ जाएगी।





नगर आयुक्त प्रणय राय ने बताया कि नाइट मार्केट को लेकर निर्देश था।इसका आपरेशन मेंटेनेंस था कि किसी संस्था के जरिए कराया जाए।इसके लिए टेंडर के जरिए कंपनी का चुनाव कर लिया गया है।कंपनी को लेटर दे दिया गया है। दो-तीन दिनों के अंदर हैंडओवर ले लिया जाएगा। इसके बाद मरम्मत आदि का काम किया जाएगा।





नगर आयुक्त ने बताया कि नाइट मार्केट शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नाइट मार्केट किन-किन लोगों को आवंटित किया जाना है, इसका चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देव दीपावली से पहले नाइट मार्केट को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। चौकाघाट से लहरतारा तक लाइटिंग से सजाया जाएगा। ताकि जो लोग आएं, वे इसे देख सकें। पेयजल आदि सुविधाएं शुरू कर दी जाएंगी।