काशी में मुख्य सचिव ने लांच किया काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट एप, श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन के बाद कर पाएंगे कब आएगा नंबर
काशी में मुख्य सचिव ने लांच किया काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट एप,श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन के बाद पता कर पाएंगे कब आएगा नंबर <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणासी।देश की सांस्कृतिक राजधानी में शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुगम दर्शन-पूजन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट एप लांच किया। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कराने के बाद यह पता कर सकेंगे कि दर्शन के लिए उनका नंबर कब आएगा और ये भी पता लग जाएगा कि मंदिर में भीड़ की क्या हालत है।कौन से रास्ते हैं, जिनसे सुगमता से मंदिर में जाया जा सकता है।श्रद्धालुओं को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
मुख्य सचिव मिश्र ने बताया कि 13 दिसंबर 2021 को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या रोजाना बढ़ती ही जा रही है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट एप लांच करने का निर्णय लिया गया।
फिलहाल इसका ट्रायल कर इसकी कार्य प्रणाली को देखा जाएगा। महाशिवरात्रि पर इसी की मदद से भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा प्रबंधन का प्रयास किया जाएगा। आगे इस एप में बाबा दरबार का जीवंत दर्शन-पूजन व आरती देखने की भी व्यवस्था की जाएगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि इस एप पर बाबा की आरती व दर्शन के लिए बुकिंग करने की सुविधा भी शुरू की जाएगी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भीड़ प्रबंधन के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। एप से जुड़े हुए श्रद्धालुओं को हर घंटे एनाउंसमेंट के जरिए दर्शन के दौरान भीड़ की सही स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

