वाराणसी।आज मौनी अमावस्या पर देशभर की नदियों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर दान पुण्य कर रहे हैं।मौनी अमावस्या के दिन मान्यता है कि मौन रखकर दान पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।आध्यात्मिक नगरी काशी के दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हैं।
बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन का इंतजार लोग सालभर करते हैं।मौनी अमावस्या पर पूर्जा-अर्चना करते हैं और गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं।माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं।इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना बहुत पुण्य माना जाता है।इस अमावस्या को माघी अमावस्या कहते हैं। इस दिन लोग पिंडदान भी करते हैं।माघी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना शुभ माना जाता है।





