वाराणसी।आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है।देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर में तिरंगा लगाने का आह्वान किया है।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत इसी क्रम में रविवार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में काशी विश्वनाथ डमरू दल के नेतृत्व में बाबा कीनाराम से डमरु वादन के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।ये यात्रा पदम श्री चौराहे से होते हुए लंका मालवीय चौराहे पर खत्म हुई।
इस दौरान तिरंगा यात्रा में देवाधिदेव महादेव के स्वरूप में सजे महादेव स्वयं हाथों में तिरंगा लिए तिरंगा यात्रा में शामिल थे।उनके साथ 51 डमरू वादन डमरू बजाते हुए तिरंगा यात्रा में चल रहे थे।ऐसा लग रहा था मानो खुद देवाधिदेव महादेव काशी की सड़कों पर अपने दल के साथ उतर आये हों। इस दौरान लोग भी इस तिरंगा यात्रा को देख उसमें शामिल हो गए।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मोनू बाबा, विक्रम चौधरी, कमलेश पांडे, हिमांशु गुप्ता, अरविंद प्रजापति, विनोद प्रजापति, रवि प्रजापति, लोग शामिल रहे।





