किनकेल में हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन से अनगिनत हॉकी स्टार बने:विधायक भूषण बाड़ा





किनकेल में 48वां हॉकी प्रतियोगिता की हुई समीक्षा बैठक





प्रतिनिधि,सिमडेगा। केरसई प्रखंड के किनकेल में 48वीं हॉकी प्रतियोगिता की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सभी पदधारियों को बधाई दी। साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रतियोगिता में सफल बनाने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।





विधायक ने कहा कि सभी के सहयोग से किनकेल में हॉकी प्रतियोगिता लगातार 48 वर्षों से चल रहा है। बहुत जल्द यह टूर्नामेंट अपना 50वां टूर्नामेंट का आयोजन पूरा करेगी,जो इस क्षेत्र के साथ साथ सिमडेगा जिला के लिए गौरव की बात है।





विधायक ने कहा कि किनकेल में हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के बाद से ही यह क्षेत्र हॉकी के लिए उर्वरक साबित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन इस क्षेत्र को हॉकी का पौधशाला बनाया। आज इसी प्रतियोगिता का नतीजा रहा है किनकेल से ही सबसे ज्यादा हॉकी खिलाड़ी जन्मे और विदेशों में अपनी धाकड़ पहचान बना रहे हैं।





हम सभी को मिलकर प्रतियोगिता को आगे बढ़ाना है : जोसिमा खाखा





वहीं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि किनकेल में 48 वर्षों से सफलता पूर्वक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सराहनीय है। आज किनकेल हॉकी प्रतियोगिता दिनों दिनों अपनी अलग पहचान बना रही है। मुझे खुशी हो रही है कि प्रतियोगिता के आयोजन ने न सिर्फ सिमडेगा को बल्कि राज्य व देश को भी हॉकी के कई उभरता सितारा दिए,जिनके दम पर भारत देश का डंका पूरे विश्व में बजता है। इस आयोजन को हम सभी मिलकर और आगे तक ले जाना है।





बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की,पेरिस चेयरमेन जोहन भेंगरा,सहायक चेयरमेन सुरजमानी केरकेट्टा,सीएनआई पेरिस चेयरमेन मार्कस मुखी,जिला उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज,विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, विधायक प्रतिनिधि नीरोज बड़ा,विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मूंश खेस,उप प्रमुख सिलबेस्तर बघवार,जिला सचिव विनय तिग्गा, तैराश एक्का,मुखिया बसंती कुजूर,मुखिया राहुल तिग्गा,कोचेडेगा पेरिस चेयरमेन जस्टिन एक्का, पूर्व मुखिया सुचिता एक्का,पूर्व मुखिया विजय बेग,माइकल कुजूर,जॉन्सन कुजूर,नेहमिया कुजूर,प्रचारक दिलीप मिंज, कृष्णा मांझी,पुनीता खलखो,नवीन कीड़ो,सलिल टेटे, प्रदीप कुजूर,नीलू कुजूर, सतीश केरकेट्टा,हर्षित मिंज,नवनीत कुजूर,आकाशदीप तिर्की, प्रतिमा कुजूर,पूनम लकड़ा,उर्मिला केरकेट्टा,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।