प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड के ग्राम पकरी बरवाडीह निवासी किशोर कुमार पिता सैनाथ कुमार साहू व माता मालती देवी ने 95 .04 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसकी पढ़ाई सरगम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बड़कागांव से हुआ है। किशोर ने हिंदी में 95 , इंग्लिश में 92 , साइंस में 92 , गणित 100 , सोशल साइंस में 98 अंक प्राप्त किया है। यह आगे पढ़़ लिखकर इंजीनियर बनना चाहता है।वहीं सांढ़-छपेरवा निवासी पूर्व सैनिक महादेव प्रसाद एवं देविका कुमारी के पुत्री निकी कुमारी सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है।इसकी सीबीएसई की परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल रांची से हुआ हैं।निकी को सोशल साइंस में 96, हिंदी एंव गणित में 95-95 अंक ,विज्ञान 94,अंग्रेजी 93 अंक प्राप्त की है।दोनों ने अपनी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों व सहपाठियों को दी है।
दोनों को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद , पूर्व विधायक लोकनाथ महतो , 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम , प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे , प्रमुख फुलवा देवी, पूर्व प्रमुख सह जीप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, उपप्रमुख बचनदेव कुमार, समाजसेवी कालेश्वर गंझू , मुखिया विमला देवी, सुलेखा कुमारी, पारसनाथ प्रसाद , प्रतिनिधि राजू कुमार साव , पारा शिक्षक प्रखंड अध्यक्ष मो. शमशेर आलम, संदीप कुमार ,वार्ड सदस्य अंजू कुमारी के अलावा अन्य लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया।





