प्रतिनिधि,बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड के कांडतरी पंचायत स्थित सोनपुरा गांव निवासी बालेश्वर महतो का पुत्र चंद्रशेखर कुमार नौसेना में सफलता हासिल हासिल की है। प्रथम प्रशिक्षण के पश्चात गांव पहुंचने पर कांडतरी मुखिया सह मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा बैंड पार्टी के साथ गाजे-बाजे उनको फूल- माला पहनकर एवं बुके देकर मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।
बड़कागांव -उरीमारी पथ के शिवाडीह गेट से गाजे-बाजे बैंड पार्टी के साथ भव्य स्वागत करते हुए सोनपुरा गांव तक जुलूस निकाला गया। चंद्रशेखर कुमार शिवाडीह गेट के पास वाहन से उतरे की माता -पिता बालेश्वर महतो , माता यशोदा देवी , बड़े भाई अभिमन्यु कुमार एवं बड़े पापा कर्णपुरा महाविद्यालय के प्रो.लालदेव महतो समेत प्रबुद्ध लोगों के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, समाजसेवी भवानी प्रसाद, कर्णपुरा केंद्रीय कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता,दिनेश कुमार,राजनाथ कुमार ,गढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया भीखन महतो,पूर्व पंचायत समिति सदस्य बासमती देवी, सुरेंद्र कुमार, विनोद प्रसाद दांगी,सुधीर चौबे, प्रकाश कुमार, सहित भारी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल थे।





