प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)।मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के किसुनपुर में वनाधिकार समिति के पुर्नगठन हेतु बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता खुदन प्रजापति ने किया। वहीं पर्यवेक्षक के तौर पर प्रतिनियुक्त रोहित कुमार मौजूद थे।इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष संतोष प्रजापति,सचिव संतोष राम समेत अन्य मनोनीत 15 सदस्यीय वनाधिकार समिति का गठन किया गया।इस मौके पर महेंद्र महतो, जितेन्द्र महतो,मुंशी महतो,प्रभु महतो, शिवदयाल साहू, भोला भुइयां समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।





