पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड के नापोखुर्द गाव के निवासी कुंज विहारी साहू को राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन रांची जिला का अध्यक्ष बनाया गया।कुंज बिहारी साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सद्भावना शांति पूर्वक अपने समाज ही नहीं बल्कि एक-दूसरे समाज को भी साथ लेकर चलने का काम करूंगा और उन्होंने यह भी कहा कि मैं एक मध्यम परिवार का व्यक्ति यह जरूर प्रयास करूंगा कि समाज का दोहन शोषण कोई न कर सके इतना ही नहीं सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर समाज में एकजुटता और जागरुकता लाने का पुरा पुरा प्रयास करूंगा।





मेरे प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी ने इतने बड़ा पद का भार सौंपा है इसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद एवं शुक्रगुजार हूं।राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन रांची जिला का संगठन विस्तार करने के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाकर विचार विमर्श करूंगा !