वरीय संवाददाता,रांची।कुर्बान उस्ताद फाउंडेशन के अध्यक्ष आजम अहमद के द्वारा आयोजित नुमाइशी प्रोग्राम में एक अगस्त की रात 9 बजे डोरंडा काली पूजा, महावीर मंडल डोरंडा, सेंट्रल मोहर्रम कमिटी डोरंडा, दुर्गा पूजा समिति , श्रृंगार समिति डोरंडा, डोरंडा के बुजुर्ग , समाजसेवियों और तमाम अखाड़ा के खलीफा को पगड़ी, तलवार और मेडल देकर सम्मानित किया गया।





नुमाइशी प्रोग्राम में 24 अखाड़ा के माहिर खिलाड़ियों ने भाग लिया। उक्त जानकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष आजम अहमद ने बताया कि नुमाइश में तीन राउंड में खेल हुआ, जिसमें पहला राउंड तलवार बाजी दूसरे राउंड में बन्ना और तीसरा राउंड छूट लाठी का हुआ।हर राउंड के खिलाड़ियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही साथ तीनों राउंड में सबसे बेहतर खेलने वाले अखाड़ा रहमत कॉलोनी के खलीफा मो. दानिश को बंपर प्राइज , हाथीखाना के खलीफा शहनवाज आलम रिंकू को प्रथम और दर्जी मोहल्ला के खलीफा मो. जावेद को द्वितीय पुरस्कार दिया गया‌।





कुर्बान उस्ताद फाउंडेशन नुमाइशी कार्यक्रम में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में रहमत कॉलोनी,हव्वारी मोहल्ला,मनीटोला,हाथीखाना, कुम्हारटोली,मिस्त्री मोहल्ला,बेलदार मोहल्ला,दर्जी मोहल्ला, पारसटोली,बाजार मोहल्ला, रजा कॉलोनी मनीटोला,कुरैशी मोहल्ला शामिल हुए और अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।





कुर्बान उस्ताद फाउंडेशन के अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी आजम अहमद ने कहा कि नुमाइश कराने का उनका मकसद लोगों के बीच जागरूकता लाना है, ताकि मुहर्रम के मौके पर नौजवान अपने बुजुर्गों से खेल सीखें और अपने आने वाली पीढ़ी को भी खेल सिखाएं।खेल एक कला है और यह कला सभी को सीखना चाहिए। आजम अहमद ने कहा कि आने वाले साल में इस तरह का कार्यक्रम और बढ़ चढ़ कर कराया जाएगा।कार्यक्रम का जजमेंट हाजी इस्लाम साहब, संचालन फरहाद शमशी साहब और रेफ्री हाजी जमील अख्तर ने किया।





नुमाइशी कार्यक्रम में कुर्बान उस्ताद के सभी पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन,सरफराज अहमद, हाजी इस्लाम,हाजी मो. रोशन,मोहम्मद रिजवान, हाथीखाना मोमिन पंचायत के सदर शमीम अख्तर,हाथीखाना मुहर्रम कमिटी खलीफा मोहम्मद शहनवाज(रिंकू भाई) सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के सदर अशरफ अंसारी,समाजसेवी मोहम्मद इमरान रजा,महावीर मंडल के अनिल प्रधान, काली पूजा के जयघोष, दुर्गा पूजा समिति के शंभू गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रिजवान खान ,पूर्व वार्ड पार्षद दीपक राम,तस्लीम ख़ान, छोटे गद्दी, मौलाना मनीर,जाहिद अंसारी, कांग्रेस नेता मो. सलाउद्दीन,हाजी अब्बुबकर,सईद अख्तर, गुलाम मुस्तफा,हाजी मो. हाफिज, मो. इस्लाम ,मो. असलम,मौलाना इसराइल,इस्तेखार अंसारी, मो. इम्तियाज, मो. कमाल, मो. रियाज,इमाम अहमद, मो. शहबाज, मो. अरबाज, रबनावाज खान, अतिकूर रहमान, मो. नजूल,समीर अलबेला, मो. महबूब, नासिर कुरैशी, मो. इफ्तेखार, मो. फारूक, शम्मी अंसारी,मुसर्रफ अंसारी मौजूद थे।