कुशीनगर में ब़ड़ा हादसा: कुएं पर पूजा करने के दौरान टूटी जाली, कुएं में गिरने से 9 बच्चियों समेत 2 महिलाओं की मौत
कुशीनगर में ब़ड़ा हादसा: कुएं पर पूजा करने के दौरान टूटी जाली, कुएं में गिरने से 9 बच्चियों समेत 2 महिलाओं की मौत <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कुशीनगर जिले में बुधवार की रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।जहां हल्दी रस्म के दौरान लगभग 30 महिलाएं-लड़कियां कुएं में गिर गईं।कुएं से 9 बच्चियों और 2 महिलाओं समेत 11 को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन सभी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक बच्चियों की उम्र 5 से 15 साल तक है। कुएं में कई लोगों के फंसे होने की खबर है। प्रशासन और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है।बच्चों और महिलाओं की मौत की खबर से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। जिले के डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। इस हादसे में कितने घायल हुए हैं अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया स्कूल टोला का है। यहां रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की गुरुवार को शादी तय है।बुधवार की रात लगभग दस बजे हल्दी की रस्म निभाई जा रही थी। इस दौरान 50 से 60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने हुए पुराने कुएं के पास खड़ी हुई थीं।लोहे की जाली से ढके हुए कुंए की अचानक जाली टूटने से कुएं के पास खड़ीं हुई लगभग 30 महिलाएं कुएं में जा गिरी और कुएं के पानी में डूबने लगीं।चीख पुकार सुनकर गांव के लोग कुएं की तरफ दौड़ पड़े।गांव वालों 9 बच्चियों समेत 2 महिलाओं को कुंए से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में 20 से अधिक के घायल होने की खबर हैं।
कुशीनगर हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने कुशीनगर जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य समुचित ढंग से संचालित करने और घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

