केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु तुइयो ग्राम में भूमि चयनित
उपायुक्त ने किया उक्त स्थल का निरीक्षण,दिया जरूरी दिशा निर्देश
पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले में डुमरी प्रखंड के तुइयो ग्राम का सोमवार की शाम निरीक्षण किया। जहां जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय हेतु भूमि चिन्हित किया जाना है। उक्त के आलोक में उपायुक्त द्वारा उक्त स्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया तथा वहां उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, आईएएस प्रशिक्षु, अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी, अंचलाधिकारी, डुमरी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।





