संवाददाता,बरही। बरही थाना एवं पदमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत केदारुत जंगल में मंगलवार सुबह एक महिला का कंकाल बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारूत निवासी जागेश्वर देवी पति मनोज रविदास 17 जून से लापता थी,जिसका छानबीन जारी था।ग्रामीणों ने बताया कि महिला की दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी, जो लगभग 25 दिनों से लापता थी।मंगलवार को गांव की एक महिला केदारूत जंगल में खुखड़ी उठाने गई तो देखा कि एक कंकाल पड़ा हुआ है,जिसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दिया,जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जंगल पहुंच गयी। सूचना पाकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उदय यादव, युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत यादव सहित कई लोग गांव पहुंचे और महिला की साड़ी से उक्त महिला का शिनाख्त किया गया। महिला की मौत कैसे हुई।पुलिस जांच में जुटी हुई है।





