प्रतिनिधि,सिंदरी‌।सेल के अपर सिम और रेलवे सीडिंग में रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले में होमगार्ड के मौजूदगी में कोयले और सैलेरी का उठाव सायकिल और दो चक्के वाहन से किया जाता है। रेलवे साइडिंग से सैकड़ों महिला एवं पुरुष टोकरी और प्लास्टिक के बोरे में कोयले को उठा कर एक जगह संग्रहित करते हैं, जिसे संध्या के बाद अवैध कोयले का तस्कर महतो स्थानीय थाना के संगरक्षण में ट्रक से उठाव करवाता है और बिभिन्न जगहों पर खपाता है। इस संदर्भ में सेल अधिकारी अपनी अनभिज्ञता दर्शाई और सारा ठिकड़ा होमगार्ड पर फोड़ते हुए कहा कि जब उन लोगों के रहते कोयला और सैलेरी की चोरी होती है तो हमलोग और क्या कर सकते हैं।