प्रतिनिधि,जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाने के नए भवन का उद्घाटन शुक्रवार कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार और डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इस दौरान डीआईजी ने पूरे थाना भवन में मौजूद सुविधाओं को भी देखा। साथ ही उन्होंने थाना भवन में साफ सफाई रखने का निर्देश भी दिया।





