गिरीडीह।आमतौर पर बच्चों का दिमागी और शारीरिक विकास उम्र के साथ होता है,लेकिन कुछ ऐसे भी बच्चे होते हैं।जिनका दिमागी या शारीरिक विकास उम्र से पहले होने लगता है।ऐसे ही बच्चों में आलीशान भी शामिल है।
उम्र के पहले ही आलीशान में दिमागी विकास देखने को मिल रहा।

आलीशान बगोदर प्रखंड के हेसला का रहने वाला है। आलीशान कोई भी बात को बहुत जल्दी कैच कर लेता है और अपने मेमोरी में डाल लेता है। ऐसा भी नहीं कि आज कोई बात को कैच किया तो कल या कुछ दिनों में भूल जाएगा, ऐसी भी बात इसमें नहीं है।यूं कहे कि गूगल की तरह इसका दिमाग चलता है। देश और राज्य की कुछ हस्तियों के नाम सहित अन्य सवालों का जवाब वह आसानी से देता है। जबकि प्रायः यह देखा जाता है कि इतने उम्र के अधिकांश बच्चे नए चेहरे को देख अपना नाम तक बताने से कतराते हैं।

आलीशान चार साल का है और ठीक से बोल भी नहीं पाता,तुतला कर बोलता है।आलीशान देश के पीएम, गृह मंत्री, कोयला मंत्री, झारखंड के सीएम, राज्यपाल, राज्य के शिक्षा मंत्री, बंगाल के सीएम कौन है सबके नाम बताता है।इसके अलावा राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय पशु, देश में राज्यों की संख्या सहित अन्य की जानकारी है।आलीशान अभी स्कूल भी नहीं जाता है।जनरल नॉलेज की जानकारी उसे अपने मां और पिता से मिली है।

आलीशान के पिता सकलेन मुस्ताक गांव में ही एक छोटी किताब की दुकान चलाते हैं जबकि मां गृहिणी है। पिता ऑनर्स की पढ़ाई पूरी कर लिए हैं जबकि मां अभी ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है। आलीशान के पिता बताते हैं कि उसके अंदर किसी भी चीज को कैच करने की जबरदस्त क्षमता है। इसकी जानकारी जब हुई तब उसे घर पर जेनरल नॉलेज बताया जा रहा है।