कौन है देश के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह,जो सपा में हुए हैं शामिल
कौन हैं देश के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र प्रताप सिंह,जो सपा में हुए हैं शामिल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर हर पार्टी अपना विस्तार कर रही है. छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है, कई दूसरे क्षेत्रों से आए लोगों को पार्टी में जगह दी जा रही है।सामाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर ओबीसी नेताओं को पार्टी में शामिल कर चुनाव से पहले ये धारणा बनाने की कोशिश की थी कि उनकी पार्टी सिर्फ मुसलमानों और यादवों की पार्टी ही नहीं है, बल्कि इस पार्टी में बाकी पिछड़ी जातियों के बड़े कद के नेता भी शामिल हैं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक कदम आगे बढ़कर ऐसे व्यक्ति को पार्टी में शामिल किया है,जो शारीरिक तौर पर सच में देश में सबसे ऊंचे कद का व्यक्ति है।जी हां इनका नाम धर्मेंद्र प्रताप सिंह है, जो न केवल भारत के सबसे लंबे व्यक्ति हैं, बल्कि दुनिया के सबसे कद्दावर इंसान से भी दो इंच ही छोटे हैं। 8 फीट 1 इंच लंबे धर्मेंद्र प्रताप सिंह भारत के सबसे लंबे व्यक्ति हैं।
धर्मेंद्र प्रताप सिंह रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।धर्मेंद्र की वजह से सपा सुर्खियों में छा गई है।धर्मेंद्र को उनका लंबा कद विश्व में एक अलग पहचान जरूर दिलाए हुए है। धर्मेंद्र को अपने लंबे कद की वजह से कई तरह की कठिनाइयां भी झेलनी पड़ी हैं।धर्मेंद्र विश्व के सबसे लंबे व्यक्ति से सिर्फ 2 इंच ही छोटे हैं। सपा ने धर्मेंद्र की पार्टी में शामिल होने की तस्वीर शेयर की है और उसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद हैं।
समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी बयान में धर्मेंद्र प्रताप सिंह बारे में कहा गया है, समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज प्रतापगढ़ के धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। धर्मेन्द्र प्रताप सिंह भारत के सबसे लंबे कद के व्यक्ति हैं।सपा ने देश के सबसे लंबे इंसान की उम्र 46 साल बताई है।
आइए जानें यूपी के बड़के जिले के देश के सबसे लंबे कद वाले धर्मेंद्र प्रताप सिंह के बारे में
आपको बता दें कि धर्मेन्द्र प्रताप सिंह भले ही अब आधिकारिक रूप से राजनीति में शामिल हुए हैं,लेकिन धर्मेंद्र सपा से कम से कम तीन सालों से जुड़े रहे हैं और अपने कद की वजह से चुनाव अभियानों में सपा समर्थकों के आकर्षण का केंद्र भी बनते रहे हैं। धर्मेंद्र के साथ लोग तस्वीरें खिंचवाना खूब पसंद करते हैं। धर्मेंद्र 2013 में एक कार हादसे के शिकार हो गए थे और बाद में इन्हें लंबे समय तक शारीरिक तकलीफ झेलनी पड़ी थी। इनकी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी होनी थी, जिस पर लाखों रुपए (8 लाख रुपये बताया था) खर्च हुए थे।
धर्मेंद्र ने अपनी सर्जरी के लिए सरकार से मदद भी लेने का प्रयास किया था और चाहते थे कि इनका ऑपरेशन दिल्ली में हो। धर्मेंद्र का 2019 में आखिरकार बहुत ही मुश्किल ऑपरेशन अहमदाबाद के केडी अस्पताल में संपन्न हो पाया। धर्मेंद्र के पास मास्टर डिग्री है, लेकिन यह अक्सर लोगों को अपने साथ तस्वीरें खिंचवाने का मौका देने के लिए दिल्ली और मुंबई जाते रहते हैं। यह इनके जीवन का एक जरिया बना हुआ है।
धर्मेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के नरहरपुर कसियाही गांव के रहने वाले है।धर्मेंद्र की दो बहनें और दो भाई हैं। धर्मेंद्र ने एक बार कहा था कि उनके कद ने उन्हें मशहूर जरूर बना दिया है,लेकिन ये लंबा कद उनके जीवन के लिए बाधा भी बन चुका है, न तो कोई उनसे शादी करना चाहता है और न ही कोई उन्हें रोजगार देने के लिए तैयार है। धर्मेंद्र पहले यह भी कह चुके हैं कि उनका दफ्तरों और इमारतों में घुसना भी मुश्किल है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

