प्रतिनिधि, सिंदरी। सिंदरी विधानसभा के वार्ड 53 के मनोहरटांड में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के लगभग 200 उपभोक्ताओं को करीब चार माह से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। जेबीवीएनएल के कर्मचारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर गर्म हो जाने के कारण प्रति दिन करीब 10 घंटा का लोड सेंडिंग किया जा रहा है।





इस बाबत लगभग दो माह पहले संवाददाता सतीश मिश्र से जूनियर इंजिनियर गौशाला बिजली विभाग में जानकारी दी गयी थी, जिसके बाद वार्ड 53 के पार्षद पति गणेश महतो से जूनियर इंजिनियर को बात कराई गयी।





गणेश महतो ने कहा कि मैं एक आवेदन बना कर लोगों का हस्ताक्षर करवा कर जेई को दे दूंगा। वो दिन था और आज के तारीख तक पार्षद पति गणेश महतो को ना ही आवेदन लिखने का और ना ही मनोहरटांड के लोगों की परेशानी से कोई वास्ता है। बिजली कटने एवं लोगों के मौलिक कार्य को भी करने में अत्यधिक परेशानी होने की वजह से लोग आंदोलन करने को विवस हो जाएंगे।





जूनियर इंजिनियर ने बताया कि फिलहाल फण्ड की भी कमी है और खर्चा 80 हजार है। मनोहरटांड वाशी ने समस्या से अजीज होकर बुधवार को जेबीवीएनएल के उपभोक्ताओं ने गौशाला कार्यालय पहुँच कर उपस्थित पदाधिकारी को अपनी पीड़ा बताया एवं विभाग के लापरवाही पर आक्रोश जताया।





इस मुद्दे पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार जनता की सरकार है और झारखंड बिजली विभाग के पदाधिकारी हेमंत सरकार को जनता के नजर में बदनाम करना चाहते हैं। अगर दुर्गा पूजा के पहले मनोहरटांड का बिजली नहीं सुधरा तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसका जिम्मेदार जेबीवीएनएल के पदाधिकारियों की होगी।





उपभोक्ता रचना पंकज उपाध्याय ने कहा बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बरसात के चलते जहरीले कीट पतंगों एवं जहरीले जंतुओं का प्रकोप बढ़ा है। मनोहरटांड में बिजली कटौती के चलते भय का माहौल पैदा हो गया है।





मौके पर रिंकू अंसारी, रोजी, समीर मोदक, अंशु इत्यादि महिला पुरुष उपस्थित थे। वही संवाददाता के घर पर सुभम, संजीव यादव, बिक्की यादव, योगेश पाण्डेय, अनुपम कुमार, राजन सिंह आदि आये थे।