रांची।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सोमवार को दोपहर तमाड़ के दिउड़ी मंदिर पहुंचे। धौनी लगभग 20 मिनट तक पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।मंदिर में भीड़ होने के कारण नारियल फोड़ने के दौरान धौनी गिरते-गिरते बचे। बैरहाल डीएसपी और थानेदार ने धौनी को गिरने से बचा लिया।

आपको बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान माही के नाम से मशहूर धौनी खुद अपनी ऑडी कार को चलाकर मंदिर पहुंचे थे।धौनी के साथ उनके दोस्त चिंटू भी पहुंचे थे।धौनी की सुरक्षा के लिए बुंडू डीएसपी खुद उनके साथ मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर में सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों भी तैनात थे।