खूंटी।झारखंड में दुर्गा पूजा का जबरदस्त उत्साह है।खूंटी के तोरपा रोड में इस बार दुर्गापूजा पंडाल केदारनाथ मंदिर के प्रारूप में दिखेगा।दुर्गापूजा के आयोजन के 35 वर्ष पूरा होने पर बड़े स्तर पर पूजा का आयोजन किया जा रहा है।भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।इसमें लगभग साढ़े आठ लाख रुपए का खर्च होने का अनुमान है।
खूंटी में दिखेगा केदारनाथ मंदिर का प्रारूप
श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति तोरपा रोड, खूंटी टोली में इस वर्ष धूमधाम से दुर्गापूजा का आयोजन किया जायेगा।दूर्गापूजा के आयोजन के 35 वर्ष पूरा होने पर बड़े स्तर पर पूजा का आयोजन होगा। इस वर्ष लॉटरी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा।इस बार यहां भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति तोरपा रोड, खूंटीटोली में इस वर्ष पूजा पंडाल में केदारनाथ मंदिर की छवि नजर आयेगी।दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी रिंटू दास और उनके सहयोगी कर रहे हैं।पंडाल में विद्युत चालित झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी।यहां प्रतिवर्ष विद्युत चालित झांकी दिखायी जाती है। पिछले दो वर्ष में कोरोना महामारी के कारण विद्युत चलित झांकी नहीं प्रदर्शित की गयी थी।
मां दुर्गा करेंगी महिषासुर का वध
इस वर्ष आकर्षक ढंग से मां दुर्गा के हाथों महिषासुर का वध करते हुए दिखाया जायेगा।विद्युत सज्जा, साउंड सिस्टम और आंतरिक सज्जा भी उच्च कोटि का किया जा रहा है। पूरे पंडाल परिसर को और आसपास के क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया जाएगा। पूजा समिति के अनुसार पूजा आयोजन में लगभग आठ लाख 50 हजार रुपए का खर्च आने का अनुमान है।





