बोकारो।झारखंड के बोकारो से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां एक मॉल से महिला बाहर निकली तो महिला के पीछे-पीछे एक युवक चलने लगा।युवक मैडम-मैडम कह कर उसे रोकने की कोशिश करने लगा। महिला युवक को नजरअंदाज कर आगे बढ़ने लगी।तभी युवक महिला को दौड़ाने लगा।महिला के सामने आकर युवक अपनी जेब से सिंदूर की डिब्बी निकाली और महिला की मांग भरने की कोशिश करने लगा।यह देखकर महिला शोर चिल्लाने लगी।महिला ने युवक को धक्का दिया जिससे वह गिर गया।
मिली जानकारी के अनुसार मनचले युवक की इस हरकत से महिला के शोर मचाने पर बोकारो मॉल के पास मौजूद भीड़ ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी।भीड़ ने स्थानीय सिटी पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया गया। सेक्टर चार निवासी महिला बोकारो मॉल से मार्केटिंग कर पैदल घर जा रही थी।तभी युवक मैडम-मैडम संबोधित करता हुआ रोकने का प्रयास कर रहा था। महिला युवक बातों को नजरअंदाज कर चलती जा रही थी।तभी युवक दौड़कर महिला के सामने जा खड़ा हुआ और उससे शादी कर लेने की जिद करने लगा।महिला के चीखने पर युवक ने अपनी जेब से सिंदूर की डिब्बी निकाली। उसमें से सिंदूर निकालकर महिला के मांग में सिंदूर डालने का कोशिश कर रहा था। इस बीच महिला ने उसे धक्का देकर गिरा दिया, फिर भीड़ ने उसे दबोच लिया। जांच में यह बात सामने आई की उसकी पत्नी उसे छोड़कर कहीं भाग गई। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।





