पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय इटखोरी में मां शरणागत सेवा फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मां शरणागत सेवा फाउंडेशन के द्वारा पूर्व में ही यह घोषणा 5 सितंबर को की गई थी।इस कार्यक्रम के तहत भद्रकाली मंदिर परिसर गांधी स्मारक एवं दुर्गा पूजा स्थल इटखोरी बाजार में मां शरणागत सेवा फाउंडेशन के द्वारा यह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।





शरणागत सेवा संस्था के संचालक ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अगले दिन सनातन संस्कृति का महापर्व दुर्गा पूजा के लिए कलश स्थापना भी होना है।इसलिए इस अभियान की महत्व और प्रासंगिकता दोनों बढ़ जाती है। प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने भी इस संस्था के साथ स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की पेशकश की है। मां शरणागत सेवा फाउंडेशन के द्वारा भी समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों से अपील की गई है कि वह भी अपना सहयोग इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने में दें। संस्था द्वारा पूरे मंदिर परिसर के आसपास गांधी स्मारक के आसपास और दुर्गा पूजा स्थल के आसपास व्यापक पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलने का संकल्प लिया गया है।





संस्था संचालक द्वारा प्रशासन से विनम्रता पूर्वक आग्रह आह्वान किया गया है कि इस कार्यक्रम को सफल आयोजन के रूप में सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें। यह कार्यक्रम सुबह 6 से मां भद्रकाली की ऐतिहासिक पावन भूमि से आरंभ होकर दुर्गा पूजा स्थल पर समाप्त होगी।