गिरीडीह में नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया पुल
गिरीडीह में नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया पुल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

गिरीडीह।डुमरी थाना क्षेत्र के उत्तराखंड स्थित नुरंगो गांव के पास बराकर नदी पर बने नवनिर्मित पुल के एक हिस्से को शनिवार की देर रात नक्सलियों ने लैंड माइंस विस्फोट कर उड़ा दिया।नक्सलियों की इस विघ्वंसक कार्रवाई से पुल का दो स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के नौ घंटे बाद भी घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि घटना शनिवार देर रात लगभग दो बजे की है।नक्सलियों ने लैंड माइंस से पुल को उड़ाने का प्रयास किया जिसमें पुल का दो स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया। नक्सलियों ने इस दौरान घटनास्थल पर हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा है। पर्चे में किशन दा और शीला दी को बिना शर्त रिहा करने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
नक्सलियों ने 21 से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस और 27 जनवरी को झारखंड-बिहार बंद की घोषणा की है।
ग्रामीणों ने बताया कि विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई पड़ी।रात को विस्फोट की आवाज से उन लोगों की नींद खुल गयी।पुल में विस्फोटक लगाने के लिए नक्सलियों ने बांस और लकड़ी की सीढ़ी का प्रयोग किया था। नक्सलियों ने विस्फोट के लिए पीलर को चुना जहां पुल का दो स्लैब का छोर मिल रहा था। बांस की सीढ़ी से पिलर पर चढ़ कर नक्सलियों ने दोनों स्लैब के छोर के बीच में विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया।जिससे दोनों स्लैब का छोर क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस घटना के 10 घंटे के बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ये टीम डुमरी या मुफस्सिल पुलिस की थी पता नहीं।पुल डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगो और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारागढ़ा के बीच में बना है।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल का एक हिस्सा डुमरी थाना क्षेत्र में पड़ता है और दूसरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में है। नक्सलियों ने डुमरी थाना क्षेत्र की ओर से पुल के शुरू होने वाले हिस्से से दूसरे पिलर में विस्फोट किया है। विस्फोट वाला क्षेत्र डुमरी में पड़ता है, लेकिन घटनास्थल को डुमरी पुलिस अपने थाना क्षेत्र में नहीं मान रही है। बार-बार पूछे जाने पर उनका जवाब था कि थाना क्षेत्र का सीमा पता लगाया जा रहा है।
आपको बता दें कि जिस पुल को नक्सलियों ने विस्फोट कर क्षतिग्रस्त किया है ये पुल आवागमन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह पुल गिरिडीह, गांडेय व डुमरी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ तीन प्रखंडों बिरनी डुमरी और गिरिडीह सदर प्रखंड को जोड़ता है।
इस पुल को आठ करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से ग्रामीण विकास विभाग प्रमण्डल गिरिडीह द्वारा निर्माण कराया गया है। पुल का निर्माण पूरा हो चुका है, पहुंच पथ का निर्माण भी अंतिम चरण में है। पुल पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन भी शुरु हो चुका था। लेकिन अभी इसका उद्घाटन बाकी था।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

