गोरखपुर में दफनाया शव मिलने पर, सीएम योगी पर बरसे चंद्रशेखर,कहा-हर मौत का देना होगा हिसाब
गोरखपुर में दफनाया गया शव मिलने पर,सीएम योगी पर बरसे चंद्रशेखर,कहा- हर मौत का देना होगा हिसाब <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दफनाया शव पाया गया था।शव को लेकर अब सियासत शुरू हो चुकी है।भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं चंद्रशेखर आजाद ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि बाबा जी बेखौफ होकर झूठे कानून के राज का दावा करते हैं,जबकि उनके गृह जनपद गोरखपुर में बेखौफ अपराधी आए दिन जिंदा इंसान की हत्या कर दफना देते हैं। अभी दो बच्चों को दफनाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था, आज फिर नारद मुनि साहनी को मारकर दफना दिया गया। हर मौत का हिसाब देना होगा बाबा जी।
आपको बता दें कि गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के चकिया गांव में गुरुवार को नहर की पटरी के बगल में दफनाया हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया।शव बैलो गांव के टोला सबहिया निवासी 40 वर्षीय नारदमुनि साहनी का था। नारदमुनि तीन दिन पहले घर से काम पर निकला था।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी पदमनाथ मिश्र ने बताया कि मृतक नारदमुनि साहनी की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन कराई जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

