प्रतिनिधि, (चतरा)।प्रखंड के सिंदुआरी कला गांव के टंगफटी में शुक्रवार को कावरी बीज के माध्यम से सुस्वागतम किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें किसानों को भूमि की परख व उन्नत बीज के बारे में बताया गया।





कावेरी बीज के रिजिनल मैनेजर अमरेंद्र कुमार ने किसानों से कहा कि बंजर भूमि को भी उपजाऊ बनाया जा सकता है।परंतु किसानों को मौसम के अनुसार उन्नत बीज का चयन करना होगा।उन्होंने कहा बीज को लगा देने से अधिक फसल नहीं होगा। इसके लिए समय-समय पर अनेको प्रकार की दवा का भी प्रयोग करना पड़ेगा।इसके लिए पौधे के बीमारियों के विषय में भी जानकारी किसानो को होनी चाहिए।जो उन्होंने किसानों को बताया।





इस गोष्ठी में क्षेत्र के 100 किसानों ने भाग लिया। टीएम राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि जब तक किसान जागरूक नहीं होंगे, तब तक कृषि से अधिक आमदनी नहीं ले सकती।मौके पर टीएम ओम प्रकाश वर्मा,पंकज वर्मा,राजेश कुमार सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।