गो गो दीदी योजना मोदी की गारंटी:लव दुबे





गो गो दीदी योजना को लेकर भाजपा ने की पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मनिका,लातेहार।प्रखंड मुख्यालय स्थित अतिथि गृह में शनिवार को मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित मनिका विधानसभा क्षेत्र में गो गो दीदी योजना की जानकारी देने के लिए पार्टी के द्वारा प्रवक्ता के तौर पर प्रतिनियुक्त किये गए लव कुमार दुबे ने कार्यकर्ताओ के साथ साथ मिडियाकर्मीयो को जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने राज्य की माता बहनो के सुखमय जीवन बसर के लिए गो गो दीदी योजना लाई है। इस योजना के तहत इक्कीस सौ रूपया प्रतिमाह ग्यारह तारीख को राज्य के माता बहनो के खाते मे चला जायेगा।





लव कुमार दुबे ने वर्तमान राज्य की महागठबंधन की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा की मंईयां सम्मान योजना के नाम पर राज्य की बहन,बेटी और माताओं को छलने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा की राज्य के महिलाओं के प्रति इतनी चिंता रहती तो इस योजना को पहले लाना चाहिए था।





लव कुमार ने मंईयां सम्मान योजना की कलई खोलते हुए कहा कि एक-एक हजार रूपये देने का सपना दिखाकर हमारे राज्य की बहनों को पंद्रह दिनो से बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़ी करायी जा रही हैं,जिन बहनों के खाते मे एक हजार डाला भी जा रहा है दूसरे माह में उनके खाते में एक हजार रूपये के बदले उनके खाते ही बंद हो जा रहे है।लव ने कहा कि तत्कालीन रघुवर दास की सरकार में महिलाओं को एक रूपये में जमीन रजिस्ट्री करने की योजना को वर्तमान राज्य की सरकार ने बंद कर राज्य की महिलाओं का अपमान किया।





लव कुमार दूबे ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार में मोदी की गारंटी चलती है।इसी गारंटी के साथ राज्य में गो गो दीदी योजना के तहत माता बहनों के साथ-साथ दीदीयों के खाते में इक्कीस सौ रूपया प्रतिमाह ग्यारह तारीख को चला जायेगा। इसके लिए भाजपा के सभी शक्ति केंद्रो से कार्यकर्ताओं को गो गो दीदी योजना के बावत लोगों को जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।





लव‌ कुमार ने कहा कि गो गो दीदी योजना के तहत प्रति माह इक्कीस सौ रूपये के हिसाब से प्रत्येक वर्ष पच्चीस हजार रूपया हमारे राज्य की दीदी बहनो के खाता में जाएगा,जिसे लेकर भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर गो गो दीदी योजना के सबंध में क्षेत्र के दीदी,माता और बहनों को जानकारी देने का काम करेंगे।





इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री वंशी यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, वरिष्ठ भाजपाई शंकर दुबे, गायत्री देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।