घूस लेकर पिस्टल का लाइसेंस देते हैं रांची डीसी, अधिकारियों के रवैया का मामला सदन में गूंजा
घूस लेकर पिस्टल का लाइसेंस देते हैं रांची डीसी, अधिकारियों के रवैया का मामला सदन में गूंजा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड की राजधानी रांची के डीसी छवि रंजन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।भारतीय जनता पार्टी के विधायक सह झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह ने रांची डीसी पर रिश्वत लेकर रिवाल्वर का लाइसेंस देने का आरोप गंभीर लगाया है।मंगलवार को विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर गरमागरम बहस हुई।सदन में अधिकारियों के रवैया का मामला गूंजता रहा। इस पर भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने निंदा प्रस्ताव लाकर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विधायक सीपी सिंह ने सदन में यहां तक कि कहा कि एडीजी एमएल मीना सही आदमी नहीं है।एक सिपाही के ट्रांसफर के लिए उन्होंने कहा था।पारिवारिक कारणों से उसका रांची में रहना जरूरी था।एडीजी ने सिपाही को मिलने के लिए बुलाया और डांट लगाई कि नेताओं से पैरवी करवाते हो। सीपीसी ने आरोप लगाया कि एडीजी ने सिपाही को कैरियर बर्बाद कर देने की धमकी दी।
इससे पहले कांग्रेस विधायक कुमार जय मंगल ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अधिकारी विधायकों के साथ उचित व्यवहार और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं।विधानसभा के गेट नंबर 3 में जहां से विधायक आते हैं वहां कोई मार्शल या अफसर खड़े तक नहीं होते।जय मंगल का भाजपा और झामुमो विधायकों ने भी समर्थन किया।
भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने निंदा प्रस्ताव लाते हुए कहा कि अफसरों को प्रोटोकॉल के पालन का निर्देश दिया जाए। वहीं विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि देवघर एसडीएम पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पिछले दिनों अंबा प्रसाद ने देवघर अपने साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

