पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,सिमरिया (चतरा)। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम ने चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र और लावालौंग थाना क्षेत्र में एक साथ एक समय पर छापेमारी किया है।यह छापेमारी सोमवार सुबह 3 बजे से दिन में 10 बजे तक चली है,जिसमें सिमरिया थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी पंकज साहू और लावालौंग थाना क्षेत्र के लमटा पेट्रोल पंप संचालक करमा गांव और सुहावन गांव में की गई है।
सिमरिया के पंकज साहू के घर में सुबह 3 बजे से 10 बजे दिन तक छापेमारी किया गया,जिसमें परिजनों को घर से बाहर कर दिया गया और पंकज साहू को साथ में रख घंटों पूछताछ किया गया।वहीं घर में रखे जमीन के कागजात,बैंक खाते और अन्य दस्तावेजों को गहनता से जांच किया गया।जांच के बाद एनआईए टीम अपने साथ एक प्रिंटर,एक बैग में आवश्यक कागजात साथ लेते गई।पत्रकारों के सवालों पर एनआईए टीम ने कुछ बोलने से परहेज रखी।
जानकारी के अनुसार ये छापेमारी रुपए फंडिंग के मामले से संबंधित बतायी जा रही है,जो टीपीसी के सुप्रीमों बृजेश गंझू से जुड़ा हुआ है।एनआईए टीम को जानकारी थी कि टीपीसी के सुप्रीमों के साथ कुछ लोगों का संबंध अभी भी है।साथ अवैध रुपए की अदान प्रदान की गई है,जिसे लेकर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने एक साथ सुबह 3 बजे से लेकर दिन 10 बजे तक छापेमारी करती रही।हालांकि छापेमारी में ला एंड ऑडर को देखते हुए सिमरिया थाना को शामिल किया गया।वहीं मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी गौरव कुमार के अलावा अंचल कर्मचारियों को साथ रखा गया था। परंतु इन सबको छापेमारी या जांच से दूर रखा गया था।घर में घुसते हीं परिवार के सदस्यों को बाहर कर केवल एनआईए टीम ने पंकज साहू को अपने कब्जे में कर पूछताछ की। किसी को अपने साथ रहने की इजाजत नहीं दी।





