पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।जिले के उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में जून तिमाही के जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का बुधवार को आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में किया गया।आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी,प्रबंधक आरबीआई रांची, डीडीएम नाबार्ड, डीपीएम जेएसएलपीएस,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिले में स्थित सभी बैंकों के समन्वयकों ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत अग्रणी जिला प्रबंधक चतरा ने पिछली तिमाही के बैठक के कार्यवाही के संपुष्टि से की।तत्पश्चात उप विकास आयुक्त के आदेश के बाद जिले के सभी बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की शुरुआत की गई। उप विकास आयुक्त ने समीक्षा के क्रम में कहा कि वो सभी बैंक जिनका की प्रदर्शन शून्य है उन्हे कारण बताओ नोटिस निर्गत करने को कहा।साथ ही साथ उन्होंने निर्देश दिया की उन सभी बैंकों के कंट्रोलिंग हेड्स को एक पत्र लिख कर उनके निराशाजनक प्रदर्शन का कारण बताने को कहा।ऋण जमा अनुपात के मामले में चतरा जिले का 32.21प्रतिशत है जिसे 40% प्रतिशत करने हेतु निर्देशित किया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकों के समन्वयकों को निर्देशित किया की वो सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर अपनी सभी संबंधित पंजियों का मिलान कर लें।
जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी समन्वयकों को बताया की आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान केसीसी के प्राप्त आवेदनों को संबंधित बैंक शाखा में भेजा गया हैं अतः सभी कोई आवेदनों को निष्पादित करें।





