चतरा।झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने भारी मात्रा में सामान और हथियार बरामद किया है।मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है।पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो नक्सली फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग हुई।इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें हथियार समेत कई सामान बरामद हुए हैं।
इंसास राइफल समेत कई सामान बरामद
चतरा में पुलिस और नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में पुलिस, कोबरा और जगुआर के जवान शामिल थे।नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के गौतम पासवान और इंदल गंझु के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है।गौतम पासवान 25 लाख का इनाममियि नक्सली है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले।इस दौरान दोनों तरफ से काफी देर तक गोलियां चली हैं।मुठभेड़ के बाद पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।इंसास राइफल समेत कई सामान पुलिस ने बरामद किए हैं।
चतरा एसपी ने की नक्सलियों से अपील
एसपी राकेश रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नक्सलियों से अपील की है कि झारखंड पुलिस की नयी दिशा (सरेंडर पॉलिसी) का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ें।नहीं तो किसी न किसी दिन पुलिस की गोली का शिकार होंगे।





