चारा घोटाला: सीबीआई दोषियों के लिए अधिकतम सजा की करेगी मांग,लालू की बढ़ी बीपी
चारा घोटालाःसीबीआई दोषियों के लिए अधिकतम सजा की करेगी मांग,लालू की बढ़ी बीपी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।देश का चर्चित बिहार-झारखंड चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सोमवार को रांची की सीबीआई कोर्ट के विशेष जज एसके शशि सजा सुनाएंगे।दोषी करार सभी 38 लोगों को दोपहर 12 बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बारी-बारी से सजा सुनायी जाएगी।सजा सुनाने के पूर्व सीबीआई की ओर से अधिकतम सजा देने की मांग की जाएगी।
सीबीआई के मुताबिक सभी आरोपियों ने साजिश रच कर और जानबूझ कर सरकारी राशि का गबन किया है। इस कारण अधिकतम सजा देने की मांग की जाएगी। जबकि बचाव पक्ष का कहना है कि अधिकांश लोग बुजुर्ग हो गए हैं और वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं, इसलिए अदालत से कम-से-कम सजा दिए जाने का आग्रह किया जाएगा।
● लालू प्रसाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री
● डॉ आरके राणा पूर्व विधायक सह
● बेक जूलियस पूर्व पशुपालन सचिव
● नित्या नंद कुमार सिंह पूर्व बजट एवं लेखा पदाधिकारी, पटना
● महेंद्र प्रसाद पूर्व ट्रेजरी अधिकारी, डोरंडा रांची
● देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव सहायक आयुक्त, (कॉमर्शियल टैक्स) पटना
● डॉ राधा रमन सहाय पूर्व आहरण एवं संवितरण अधिकारी, एएचडी, रांची
● डॉ कृष्ण मोहन प्रसाद पूर्व सहायक निदेशक(प्लानिंग), एएचडी, रांची
● डॉ जूनुल भेंगराज पूर्व क्षेत्रीय निदेशक, एएचडी, रांची
● डॉ बृज नंदन शर्मा पूर्व जिला पशुपालन पदाधिकारी, चाईबासा
● डॉ राम प्रकाश राम पूर्व जिला पशुपालन पदाधिकारी, पलामू व जमशेदपुर
● डॉ जसबंत सहाय पूर्व सहायक निदेशक, चाईबासा
● डॉ रवींद्र कुमार सिंह पूर्व टीवीओएम चाईबासा
● डॉ प्रभात कुमार सिन्हा पूर्व टीवीओएम, डालटेनगंज
● डॉ ललितेश्वर प्रसाद यादव पूर्व मैनेजर, पीबीएफ-20, होटवार
● डॉ कृष्ण बिहारी लाल पूर्व मैनेजर, आरपीएफ होटवार
● डॉ अजित कुमार सिन्हा पूर्व सहायक फार्म मैनेजर, होटवार
● डॉ चंदेर किशोर लाल पूर्व सहायक प्रबंधक, होटवार
● डॉ बिरसा उरांव पूर्व सहायक फार्म मैनेजर, होटवार
● डॉ शिव नंदन प्रसाद सहायक निदेशक(पोल्ट्री) जमशेदपुर
● डॉ अर्जुन शर्मा सहायक निदेशक(पोल्ट्री) चाईबासा
● डॉ मुकेश कुमार श्रीवास्तव सहायक निदेशक(पोल्ट्री) चाईबासा
● डॉ बृज नंदन प्रसाद वर्मा सहायक निदेशक, पोल्ट्री फार्म, होटवार
● डॉ नलिन रंजन प्रसाद सिन्हा पूर्व फार्म मैनेजर, होटवार
● डॉ कमल किशोर शमा पूर्व सहायक निदेशक(पोल्ट्री) खूंटी
● रवि नंदन कुमार सिन्हा मेसर्स ए ट्रेडर्स पटना
● मो. सईद मेसर्स एमएस इंटरप्राइजेज रांची
● जगमोहन लाल कक्कड़ मेसर्स नवकेतन इंटरप्राइजेज रांची
● मोहिंदर सिंह बेदी मेसर्स सेमेक्स क्रिजेनिक्स, दिल्ली
● दयानंद प्रसाद कश्यप मेसर्स वैष्णव इंटरप्राइजेज, रांची
● उमेश दुबे मसर्स जय भंडार एंड सप्लाइ, बिहार
● राजेश मेहरा मेसर्स वीकेसी ट्रेडर्स, रांची
● डॉ बिजयेश्वरी प्रसाद सिन्हा मेसर्स एकता वेटेरिनरी वर्क, रांची
● त्रिपुरारी मोहन प्रसाद मेसर्स बिहार सरजिको मेडिको एजेंसी, पटना
● डॉ अजित वर्मा मेसर्स लिटल ओक फार्मास्युटिकल, कोलकाता
● रवि कुमार मेहरा मेसर्स अरके इंटरप्राइजेज, रांची
● महेंद्र कुमार कुंदन मेसर्स कृष्णा ट्रेडर्स, रांची
● राजेंद्र कुमार हरित मेसर्स पूजा रोडलाइन, रांची
आज इको और नेत्र जांच की जाएगी
आपको बता दें कि लालू प्रसाद रांची के रिम्स में भर्ती होने के बाद से रात को सही से सो नहीं पा रहे हैं। लालू की ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है।शुगर लेवल भी दवाई देकर मेंटेन किया जा रहा है।लालू के हार्ट की जांच के लिए इको और इसीजी करायी जाएगी। इस बाबत डॉ विद्यापति ने बताया कि लालू प्रसाद को आंख में भी परेशानी है।इसलिए उनकी नेत्र जांच भी सोमवार को की जाएगी। डॉ विद्यापति ने बताया कि उनके हार्ट की स्थिति की जांच के लिए डॉ प्रकाश के नेतृत्व में उनका इकोकार्डियोग्राफी किया जाएगा। इको की रिपोर्ट के आधार पर फिर से उनकी दवाई में संसोधन किया जा सकता है।अबतक लालू प्रसाद के रिम्स में भर्ती होने के बाद से सिर्फ ब्लड प्रेशर के दवाई की डोज को बढ़ाई गयी है। लालू प्रसाद डाइट के हिसाब से ही फिलहाल भोजन का सेवन कर कर रहे हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

