पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण(हजारीबाग)।चौपारण प्रखंड में इन दिनों अफीम की खेती भरपूर मात्रा में की जा रही है। इस नशे के कारोबार मे युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्बंध में चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने गांव का रुख अपनाकर चोरदाहा पंचायत के ग्राम बनियवाटांड, सिलोदर और केन्दवाही गांव में अफीम की खेती को लेकर और एनडीपीएस एक्ट के बारे में ग्रामीणों को समझाया और अफीम की खेती नहीं करने के संबंध में निर्देश दिया।इसके अलावा ग्रामीणों को अफीम की खेती छोड़कर अन्य व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित किया।





थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने कहा कि अफीम की खेती के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से जंगली तस्करों को साफ निर्देश देते हुए कहा कि जो भी इस धंधे से जुड़े है या जुड़ने वाले है वो सतर्क हो जाए अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाए।