प्रतिनिधि,चौपारण। प्रकाश का यह पर्व दीपावली प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।चारों और दिवाली की जगमग के बीच लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कई स्थानों से मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किए जाने की थी सूचना है। इस क्रम में कई जगह आकर्षक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
प्रखंड में दीपावली के मौके पर लगभग 30 लाख से ऊपर के पटाखे बिकने का अनुमान है।लोगों ने दीपावाली की रात रविवार को जमकर आतिशबाजी किया। देर शाम तक प्रखण्ड के सैकड़ों दुकानों में पटाखे की बिक्री होती रही।जबकि सूत्रों के अनुसार एक भी पटाखे का दुकान में लाइसेंस नहीं है। दीपावली के दिन देर शाम तक लोगों ने पटाखे फोड़े जो देर रात तक पटाखा फोड़ने का क्रम जारी रहा और आस्था का महापर्व छठ पूजा तक चलता ही रहेगा। प्रखण्ड के दर्जनों ऐसे दुकानदार हैं। जिन्होने लाखों में पटाखों की बिक्री की बात बताई। इसी तरह से प्रखण्ड के चौपारण, चतरा मोड़, चैती मोड़, पांडेयबारा, सिंघरावा, महराजगंज, बसरिया, रामपुर, बारा चौक, दैहर, दनुआ सहित अन्य सैकड़ों चौक चौराहों पर स्तिथ दुकानों में भी पटाखों की अच्छी बिक्री हुई।
खूब बिके पटाखे लोगों ने जमकर की आतिशबाजी
प्रखण्ड में पटाखे की बिक्री कर रहे एक दुकानदार ने बताया कि दीपावली पर पटाखों के शौकीनो ने जमकर पटाखे की खरीदारी किए। लोगों ने आसमानी आतिशबाजी के साथ फुलझड़ी, अनार, स्काई लालटेन, स्काई शॉट को अधिक खरीदा। दुकानों में सुबह में भीड़ कम रही पर दोपहर होते ही ग्राहक पहुंचने लगे। जहां बच्चों से लेकर बड़े पहुंचे। कई महिलाएं भी बच्चों को पटाखे दिलाने पहुंची। बच्चों में महताब, अनार, फुलझड़ी और चरखी का क्रेज दिखा। आसमानी और स्काई शॉट वाले पटाखे लोगों की पसंद रहा।





