अयोध्‍या। रामनगरी अयोध्या में छठवें दीपोत्‍सव की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है।इस बार 23 अक्टूबर को दीपोत्‍सव में साढ़े 14 लाख दीप जलाकर नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। ये रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड के तौर पर दर्ज किया जाएगा।पिछले साल रामनगरी में राम की पैड़ी में 9,41,551 दीप जलाकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया गया था।





इस रिकॉर्ड को महाशिवरात्रि पर उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे 11 लाख 71 हजार 78 दीप जलाकर तोड़ा गया। अब 23 अक्‍टूबर को रामनगरी अयोध्‍या में एक बार फिर नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 14.50 लाख दीपों का बनेगा।





आपको बता दें कि 2017 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने और योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद रामनगरी अयोध्‍या में दीपोत्‍सव की शुरुआत की गई थी। पहले साल 51 हजार दीप जलाए गए थे। इसके बाद हर साल दीपो की संख्‍या बढ़ती जा रही है। 2018 में 3,01152 दीप जलाए गए। 2019 में इस दीपोत्सव कार्यक्रम को प्रांतीय स्तर का मेला घोषित किया गया। 2019 में 5,50,000 दीप जलाए गए। 2020 में 6,06,569 दीप जलाए गए और 2021 में 9,41,551 दीप जलाए। अब 2022 में 10.50 लाख दीप जलाकर नया विश्‍व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।





तैयारियों में जुटा प्रशासन





छठवें दीपोत्‍सव में नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। दीपोत्‍सव 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि 30 सितंबर से पहले सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।